Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत, विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने पर कांग्रेसजनों ने जताया आभार

Haldwani: हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत, विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने पर कांग्रेसजनों ने जताया आभार
शेयर करे-

Haldwani: विधानसभा के बजट सत्र में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाने पर आज हल्द्वानी स्थित विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे तथा विधायक के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना की खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाकर जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में सुमित हृदयेश की प्रतिबद्धता और सक्रियता से हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश के लोगों को उम्मीद बंधी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *