Headlines

Dehradun: 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई अहम चर्चा

Dehradun: 23 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव से हुई अहम चर्चा
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट कर यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी।

भेंट के दौरान श्री बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि निर्धारित तिथि के अनुसार इस वर्ष 23 मई से श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही आगामी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्य सचिव ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर आवागमन, चिकित्सा, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और ट्रस्ट द्वारा यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *