Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में स्कूटी चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 3 चोरी की एक्टिवा बरामद कर किशोर को लिया संरक्षण में

Haldwani: हल्द्वानी में स्कूटी चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 3 चोरी की एक्टिवा बरामद कर किशोर को लिया संरक्षण में
शेयर करे-

Haldwani: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की 3 एक्टिवा स्कूटियां बरामद कर एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को ईला गुप्ता निवासी नैनीताल रोड हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 मई की रात पटेल चौक के पास से उनकी एक्टिवा स्कूटी संख्या UK04T-1655 चोरी हो गई। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 161/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी क्रम में सुभाषनगर निवासी ललित पंत और भोटिया पड़ाव निवासी सोमिल कुमार ने भी अपनी-अपनी स्कूटियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में एफआईआर संख्या 162/26 और 163/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और सुरागरसी-पतारसी करते हुए 18 मई को घास मंडी मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा संख्या UK04T-1655 बरामद की गई।

पूछताछ के बाद किशोर की निशानदेही पर रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी से दो अन्य चोरी की गई स्कूटियां भी बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस ने जिन वाहनों को बरामद किया है उनमें एक्टिवा UK04T-1655, एक्टिवा UK04W-4330 और एक्टिवा UK01B-7568 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *