Headlines

Haldwani: हर साल की तरह इस साल भी प्रेस क्लब हल्द्वानी में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा ध्वजारोहण

Haldwani: हर साल की तरह इस साल भी प्रेस क्लब हल्द्वानी में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा ध्वजारोहण
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी प्रेस क्लब की आम बैठक क्लब अध्यक्ष संजय तलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों समेत क्लब की मजबूती और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को प्रेस क्लब प्रांगण में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का गायन होगा तथा उपस्थित सदस्यों को मिष्ठान वितरित किया जाएगा।

क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैठक में सभी सदस्यों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया। तय किया गया कि क्लब की बैठकों में सभी सदस्यों की मौजूदगी आवश्यक होगी। लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रेस क्लब को और मजबूत बनाने तथा उसकी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर अपने-अपने विचार रखे।

इस दौरान संरक्षक कैलाश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, अरविंद मलिक, गोपाल जोशी, साहबेज खान, दीपक भंडारी, सुनील तलवाड़, दलीप गड़िया, अनुपम गुप्ता, प्रमोद बमेठा, प्रवीण चोपड़ा, मोहम्मद हसनैन, कमल जोशी, विशाल शर्मा, सुशील शर्मा, संतोष भट्ट, मनोज पांडेय और अनुराग वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *