Haldwani: महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 और मतगणना को लेकर पुलिस ने शहर में यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। यह व्यवस्था 29 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
यातायात डायवर्जन प्लान
नैनीताल रोड पर प्रतिबंध
•छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के दौरान नैनीताल रोड के प्रतिबंधित क्षेत्र में छोटे-बड़े माल वाहनों तथा अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
• ऐसे वाहन अपने आवागमन के लिए बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।
बरेली रोड से आने वाले वाहन
• बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा जाएंगे।
• इसके बाद वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
रामपुर रोड से आने वाले वाहन
• रामपुर रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
• वाहन बरेली रोड, तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नारिमन तिराहा होते हुए आगे जाएंगे।
• कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड के रास्ते कालाढूंगी रोड जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन
• पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नारिमन तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
• वाहन गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू बसें
• बसें नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार रोड जाएंगी।
• इसके बाद इंद्रानगर गेट, शनि बाजार रोड, मंडी और सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज/केमू स्टेशन पहुंचेंगी।
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू बसें
• बसें रोडवेज के पूर्वी गेट से ताज चौराहा जाएंगी।
• इसके बाद गोलापुल, गोलापार रोड और नारिमन तिराहा होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना होंगी।
काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहन
पहला डायवर्जन रूट
• कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
• वाहन पनचक्की तिराहा, चंबल पुल, लालढांठ तिराहा और ऊंचापुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
दूसरा डायवर्जन रूट
• आवास विकास तिराहा से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।
• वाहन ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया चौराहा की ओर जाएंगे।
हल्द्वानी से काठगोदाम जाने वाले वाहन
डायवर्जन रूट
• वाहन तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड जाएंगे।
• इसके बाद कुल्यालपुरा चौराहा, पानी की टंकी और पनचक्की चौराहा होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकारों के वाहन
• छात्रसंघ चुनाव एवं मतगणना ड्यूटी में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
• पत्रकारों के वाहन भी एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
जीरो जोन और बैरियर ड्यूटी
दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा तक
• इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक
• इस क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक
• इस मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
नोट: यह यातायात डायवर्जन प्लान 29 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से छात्रसंघ चुनाव की मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
