Haldwani: हनुमान जयंती पर हल्द्वानी कोतवाली में भक्ति का माहौल, हल्द्वानी: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। 02 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों, स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
नैनीताल पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं। इस आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता, व0उ0नि0 रोहतास समेत कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
