Headlines

Ramnagar: हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर पहुंचे सीएम धामी, श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Ramnagar: हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर पहुंचे सीएम धामी, श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
शेयर करे-

Ramnagar: श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भंडारे में सहभागिता की। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार प्रयास के बावजूद यहां आना संभव नहीं हो पाया, लेकिन इस बार हनुमान जी की कृपा से उन्हें दर्शन का अवसर मिला।

Ramnagar

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास देश की आस्था को नई दिशा दे रहा है। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों से उत्तराखंड की पहचान और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। राज्य सरकार धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शीतकालीन यात्रा के दौरान अब तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस दिशा में हो रहे प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ramnagar

इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Ramnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *