Haldwani: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर संयुक्त निरीक्षण दल ने हल्द्वानी क्षेत्र में पटाखा दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव करीर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान एक लाइसेंसधारी दुकानदार के अवैध गोदाम में 1200 किलोग्राम से अधिक पटाखे पाए गए, जबकि दूसरे दुकानदार ने अनुमेय सीमा से अधिक भंडारण किया हुआ था। प्रशासन ने दोनों अवैध गोदामों को तत्काल सील कर दिया।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा विस्फोटक नियमावली, 2008 एवं अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के अंतर्गत लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निरीक्षण दल में नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव करीर, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, अग्निशमन अधिकारी बिंदर पाल सिंह और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

Chief Editor, Aaj Khabar
