Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा, एक्सपायर्ड सामग्री और मिसब्रांडिंग का खुलासा

Haldwani: हल्द्वानी में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा, एक्सपायर्ड सामग्री और मिसब्रांडिंग का खुलासा
शेयर करे-

Haldwani: उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 17 स्थित एक अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई पर छापेमारी की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि यह फैक्ट्री आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। मौके पर गंदगी फैली हुई थी, कर्मचारियों का कोई सत्यापन नहीं किया गया था, न ही किसी प्रकार का रजिस्टर या बिल उपलब्ध था। इसके अतिरिक्त, विभिन्न ब्रांड नामों का उपयोग कर मिसब्रांडिंग भी की जा रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि इकाई में खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा मानकों और नगर निगम के व्यापार पंजीकरण संबंधी नियमों का उल्लंघन हो रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मौके से कई उत्पादों तथा कच्चे माल के नमूने लिए गए हैं।

नगर निगम की ओर से भी चालान जारी किया गया है। संयुक्त टीम ने लाइन नंबर 1 स्थित उस थोक आपूर्तिकर्ता की दुकान और गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहाँ से आइसक्रीम बनाने की सामग्री आपूर्ति की जाती थी। वहां भी एक्सपायर्ड सामग्री पाई गई, जिसके नमूने जांच हेतु लिए गए हैं और खरीद-बिक्री के अभिलेखों की भी पड़ताल की गई।

इस छापेमारी में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, स्वच्छता अधीक्षक और नगर निगम तथा राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *