Haldwani: एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के साथ गठित एक संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में अवैध एलपीजी रिफिलिंग केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि एक आवासीय क्षेत्र में गैरकानूनी रूप से ऑटो और 5 किलोग्राम के सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 25 नग 5 किलोग्राम के सिलेंडर, एक 8 किलोग्राम सिलेंडर और दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अवैध रूप से संचालित इस रिफिलिंग केंद्र के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को भारत गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, विभिन्न गैस गोदामों के स्टॉक का भी सत्यापन करने को कहा गया है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को भी निर्देशित किया है कि वे अवैध एलपीजी किट लगे ऑटो रिक्शा की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, आपूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रहीं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
