Headlines

Haldwani: हल्द्वानी की एसीजे कोर्ट से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को जमानत, मामले की जांच जारी

Haldwani: हल्द्वानी की एसीजे कोर्ट से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को जमानत, मामले की जांच जारी
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत से बड़ी राहत मिली है। हल्द्वानी स्थित एसीजे (सेकेंड) कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। गुरुवार से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद चल रहीं ज्योति अधिकारी की रिहाई का रास्ता कोर्ट के इस आदेश के बाद साफ हो गया है।

ज्योति अधिकारी के खिलाफ उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो और बयान जारी किए, जिससे धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर दराती जैसे हथियार को लहराने का भी आरोप है, जिसे लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

इन मामलों के चलते गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। शुक्रवार को एसीजे सेकेंड कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद इस पूरे प्रकरण की जांच जारी रहेगी और आगे कोर्ट में मामले की नियमित सुनवाई होगी।

यह मामला सोशल मीडिया पर पहले से ही व्यापक चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है, जिस पर प्रशासन और जांच एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *