Headlines

Uttarakhand: किसान आत्महत्या केस में बड़ा पलटवार, प्रॉपर्टी डीलर्स ने आरोप नकारे और अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर परिवार सहित आत्मघाती कदम की दी चेतावनी

Uttarakhand: किसान आत्महत्या केस में बड़ा पलटवार, प्रॉपर्टी डीलर्स ने आरोप नकारे और अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर परिवार सहित आत्मघाती कदम की दी चेतावनी
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड को झकझोर देने वाले किसान आत्महत्या प्रकरण में अब मामला नया मोड़ ले चुका है। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह के मौत से पहले के वायरल वीडियो ने जहां सनसनी फैलाई, वहीं अब आरोपों में घिरे बताए जा रहे प्रॉपर्टी डीलर्स सामने आकर अपनी सफाई दे रहे हैं।

दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर रखी बात

प्रॉपर्टी डीलर्स ने वीडियो जारी कर सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने अपने पक्ष में कागजात और दस्तावेज़ दिखाते हुए खुद को निर्दोष बताया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया तो वे भी अपने परिजनों के साथ आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

बताया गया कि शनिवार रात सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में उसने जिले के कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स पर करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उसने एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारियों पर भी दूसरे पक्ष से पैसे लेकर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे।

मामले में दोनों पक्षों के सामने आने के बाद अब जांच की दिशा और निष्कर्ष पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *