Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani: बनभूलपुरा जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में 29 वर्षीय अमन ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले में नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद आरोपी निक्की उर्फ नाटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।

16 सितंबर को जवाहर नगर में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को बरामदे में अमन ठाकुर मृत अवस्था में मिला था। फॉरेंसिक जांच के दौरान उसके गले पर यू आकार का निशान मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निक्की उर्फ नाटी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी पतारसी के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी निक्की को अमन पसंद नहीं था और उसे अपनी पत्नी के अमन के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर आरोपी का पत्नी और अमन से आए दिन विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि 15 सितंबर को आरोपी ने अपनी साली को फोन कर अमन या अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेन्द्र वाल्मीकि, निवासी वार्ड नंबर 14 जवाहर नगर, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज होना बताया गया है।

पुलिस ने हत्या के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी पतारसी और अन्य साक्ष्यों को अहम आधार बताया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *