Headlines

Haldwani: तल्ली हल्द्वानी के सार्थक जोशी ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीते दोहरे खिताब

Haldwani: तल्ली हल्द्वानी के सार्थक जोशी ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीते दोहरे खिताब
शेयर करे-

Haldwani: तल्ली हल्द्वानी निवासी उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी सार्थक जोशी ने कोलकाता में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 13 बालक एकल और युगल दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पश्चिम बंगाल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 11 से 16 सितंबर तक हरिनावी स्थित स्टार बैडमिंटन अकादमी में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच सार्थक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

एकल के साथ युगल में भी हासिल किया खिताब

सार्थक ने अंडर 13 बालक एकल वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा युगल वर्ग में उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी रेहान दुदेकुला के साथ जोड़ी बनाकर फाइनल मुकाबला जीता और दूसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया।

तल्ली हल्द्वानी निवासी दिनेश चंद्र जोशी के पुत्र सार्थक की इस राष्ट्रीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने सार्थक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *