Ranibagh: ग्राम पंचायत रानीबाग में हुए हालिया चुनाव में कलावती थापा ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल कर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। जीत के बाद उन्होंने जनता के प्रति आभार जताते हुए भावुक शब्दों में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कलावती थापा ने कहा कि वे अपने सभी परिवारजनों और ग्राम पंचायत रानीबाग की देवतुल्य जनता की आभारी हैं जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर उन्हें विजयी बनाया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनका जीवन का प्रत्येक क्षण और शरीर का प्रत्येक कण पंचायत की सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने जनता से वादा किया कि वे सदैव सेवा के लिए तत्पर रहेंगी और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी ग्रामवासियों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हैं।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


