Headlines

Gairsain: गैरसैंण की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने फोन कर दी बधाई

Gairsain: गैरसैंण की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने फोन कर दी बधाई
शेयर करे-

Gairsain: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ती नजर आ रही है। चमोली जिले के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। जीत की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रियंका को फोन कर बधाई दी और ग्राम विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को भी सफल चुनाव संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सारकोट को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निरीक्षण के निर्देश दिए और प्रियंका से गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर देने को कहा। सीएम ने उन्हें देहरादून आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रियंका नेगी को कुल 421 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 235 वोट मिले। इस जीत के साथ वे गैरसैंण ब्लॉक की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी हैं। गौरतलब है कि 2014 से 2019 तक उनके पिता राजे सिंह नेगी भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।

राजनीति शास्त्र में स्नातक कर चुकी प्रियंका का परीक्षा परिणाम महज तीन दिन पहले आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और ग्राम की महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष कार्य करेंगी। उनके पिता ने भी ग्राम विकास में बेटी को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

सारकोट गांव चमोली जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जहां 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। पलायन न होने के कारण ही इस गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया गया था, और अब इसकी जिम्मेदारी एक युवा और पढ़ी-लिखी ग्राम प्रधान को सौंपी गई है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *