Headlines

Dehradun: मसूरी में पर्यटन सीजन के लिए नई व्यवस्था, एक अगस्त से अनिवार्य होगा पर्यटकों का ऑनलाइन पंजीकरण

Dehradun: मसूरी में पर्यटन सीजन के लिए नई व्यवस्था, एक अगस्त से अनिवार्य होगा पर्यटकों का ऑनलाइन पंजीकरण
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ती अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक अगस्त से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है।

हर साल पीक सीजन और लंबे वीकेंड के दौरान मसूरी में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ उमड़ती है, जिससे ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और स्थानीय संसाधनों पर अत्यधिक दबाव जैसी चुनौतियां सामने आती हैं। इन समस्याओं से निपटने और पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह पंजीकरण प्रणाली शुरू की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू नहीं किया जाएगा। फिलहाल इसका उद्देश्य पर्यटकों को पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है। आगामी वर्ष से इस व्यवस्था को पीक सीजन और अवकाशों के दौरान सख्ती से लागू किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत मसूरी की पर्यटक धारण क्षमता का वैज्ञानिक ढंग से आकलन किया जा रहा है। साथ ही, रियल टाइम डाटा अपडेट की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे किसी भी समय मसूरी में मौजूद पर्यटकों की संख्या स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सकेगी।

पर्यटन विभाग होटल, होम स्टे, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों के सहयोग से इस योजना को अमलीजामा पहना रहा है। मसूरी होटल एसोसिएशन को पंजीकरण लिंक मुहैया कराया गया है, ताकि वे अपने होटल में आने वाले और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले पर्यटकों का विवरण दर्ज कर सकें।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *