Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: श्रीराम हॉस्पिटल में डॉ. अमरपाल आनंद ने एंडोस्कोपी से तीन वर्षीय बच्ची के पेट से चाबी का गुच्छा सुरक्षित निकाला

Haldwani: श्रीराम हॉस्पिटल में डॉ. अमरपाल आनंद ने एंडोस्कोपी से तीन वर्षीय बच्ची के पेट से चाबी का गुच्छा सुरक्षित निकाला
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के श्रीराम हॉस्पिटल में शनिवार को एक तीन साल की बच्ची की जान संकट में आ गई, जब खेलते-खेलते उसने चाबी का गुच्छा निगल लिया। बच्ची के माता-पिता, जो भगवानपुर रोड हल्द्वानी के निवासी हैं, अचानक हुई इस घटना से घबरा गए और तुरंत उसे श्रीराम हॉस्पिटल ले आए।

अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अमरपाल आनंद ने बिना ऑपरेशन किए एंडोस्कोपी प्रक्रिया के माध्यम से बच्ची के पेट से चाबी का गुच्छा सुरक्षित निकाल लिया। चिकित्सकों की त्वरित और विशेषज्ञ कार्रवाई से बच्ची को ऑपरेशन जैसी जटिल प्रक्रिया से बचाया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉ. आनंद ने बताया कि छोटे बच्चे अक्सर खेलते समय सिक्के, पिन, सेल जैसी छोटी वस्तुएँ मुंह में डालकर निगल लेते हैं, जिससे गंभीर स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को खेलते समय छोटी वस्तुएँ हाथ में न दें और उन पर लगातार निगरानी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *