Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स को बताया राज्य के विकास के सहयोगी, सकारात्मक कंटेंट निर्माण पर दिया जोर

Dehradun: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स को बताया राज्य के विकास के सहयोगी, सकारात्मक कंटेंट निर्माण पर दिया जोर
शेयर करे-

Dehradun: एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना, संवाद और जनभागीदारी का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि किसी भी घटना की जानकारी अब कुछ ही सेकंड में लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँच जाती है, जिससे आम नागरिक की आवाज को एक व्यापक मंच मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के हर पहलू को प्रभावित करने वाला मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका कंटेंट क्रिएटर भर नहीं, बल्कि वास्तविक सामाजिक परिवर्तन लाने वाले सोशल चेंज मेकर्स के रूप में हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया की शक्ति के कारण ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स को शासन व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार भी डिजिटल उत्तराखंड के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। शासन को अधिक पारदर्शी, तेज़ और उत्तरदायी बनाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न विभाग अब सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। पहले शिकायत के लिए कार्यालयों में बार-बार जाना पड़ता था, जबकि अब एक ट्वीट या संदेश के माध्यम से तत्काल सुनवाई और समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया है, जिससे प्रशासन और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बना है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जनहितकारी योजनाओं के प्रति भ्रम पैदा करने जैसे गलत उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह किया कि किसी भी तथ्यहीन या भ्रामक जानकारी का न केवल फैक्ट-चेक करें, बल्कि सही तथ्यों को जनता तक पहुँचाने में भूमिका निभाएँ।

उन्होंने कहा कि व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ में कई लोग समाज, धर्म, प्रदेश या सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री प्रस्तुत करते हैं। प्रसिद्धि की प्रतिस्पर्धा में नैतिक जिम्मेदारी और सामाजिक कर्तव्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक कंटेंट क्रिएटर्स राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक उपलब्धियों पर आधारित रचनात्मक सामग्री राज्य की छवि को मजबूत करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुँचाएगी। उन्होंने कहा कि किसी स्थानीय कारीगर या उत्पाद की कहानी उसे राष्ट्रीय पहचान दिला सकती है।

मुख्यमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह किया कि यदि उन्हें किसी भी समस्या, शिकायत या जनहित से जुड़ी जानकारी मिले तो वे उसे तुरंत सरकार तक पहुँचाएँ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसी हर जानकारी पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स की जागरूकता और रचनात्मकता शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने के “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है और इस संकल्प को साकार करने में क्रिएटर समुदाय भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जागर गायक प्रीतम भरतवाण और देश-प्रदेश से आए सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *