Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Champawat: गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत और सुरक्षा की मांग तेज

देहरादून गैस लीकेज मौत
शेयर करे-

Champawat: चम्पावत जिले के बराकोट विकासखंड के ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में मंगलवार सुबह गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई। 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई है।

मृतक की पहचान धरगड़ा तोक निवासी कल्याण सिंह अधिकारी के पुत्र देव सिंह अधिकारी के रूप में हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देव सिंह सुबह घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गए थे, तभी गुलदार ने उन पर झपट्टा मारा। गंभीर चोटों के चलते देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थल पर एकत्र हो गए और वन विभाग के खिलाफ नाराज़गी व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने में गुलदार के हमले से यह दूसरी मौत है। इतना ही नहीं, सोमवार शाम को गुलदार ने मृतक की पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, हालांकि वह किसी तरह बच गई।

देव सिंह अधिकारी अपने पीछे दो नाबालिग बेटे (9 और 10 वर्ष) छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने मांग की है कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर तत्काल मार गिराया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *