Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का मजबूत संदेश

Haldwani: बनभूलपुरा में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का मजबूत संदेश
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में 10 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में होने वाले निर्णय से पूर्व नैनीताल पुलिस सतर्क मोड में दिखाई दे रही है। संभावित फैसले के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित स्थिति से बचने के उद्देश्य से बुधवार को भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और विस्तृत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों को शांति, सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कठोर निर्देश जारी करते हुए कहा कि कार्यवाही में किसी भी तरह की बाधा, कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास या अफवाह फैलाने वालों पर बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्र में AREA DOMINATION की कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रीवेंटिव डिटेंशन जारी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार लोकल पहचान (ID) के बिना बनाए गए कोर क्षेत्रों में प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

तैनात पुलिस बल में शामिल—

ASP – 03

CO – 04

निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 12

उ0नि0/अ0उ0नि0 – 45

हे0का0/का0 – 400

फायर यूनिट – 04 यूनिट

टियर गैस – 04 यूनिट

ड्रोन – 04

PAC – 03 कंपनी

आज पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग कर सभी को सतर्क रहने तथा तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके उपरांत रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, इन्द्रानगर, मुजाहिद चौक, शनि बाजार रोड, ताज मस्जिद, गांधी नगर, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका समापन थाना बनभूलपुरा में हुआ।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय, क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, SDM श्री राहुल शाह, रेलवे पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

SSP नैनीताल की अपील—

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने, अफवाहों से दूर रहने, प्रशासनिक कार्यवाही में सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि गलत बयानबाजी, दुष्प्रचार या कानून व्यवस्था में व्यवधान डालने पर कठोर कार्रवाई तय है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी रहेगी और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *