Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Dehradun: देहरादून में शहरी विकास की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun: देहरादून में शहरी विकास की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
शेयर करे-

Dehradun: देहरादून में बुनियादी ढांचा और शहरी सौंदर्य बढ़ाने हेतु नगर निगम द्वारा 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी एवं पार्षदों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शहरभर में सड़कों, फुटपाथों, पार्कों और पार्किंग व्यवस्था के उन्नयन पर विशेष फोकस किया गया।

शिलान्यास कार्य

  1. किरसाली चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक सड़क, फुटपाथ विकास, ग्रीनरी और सौंदर्यीकरण — लागत ₹264.21 लाख
  2. मोथरोवाला में गैस-चलित पशु शवदाह गृह का निर्माण — लागत ₹147.89 लाख
  3. कैनाल रोड लक्जूरिया फार्म से अजन्ता होटल तक सड़क, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण — लागत ₹247.58 लाख
  4. कुठाल गेट से राजपुर चौक तक सड़क व फुटपाथ विकास — लागत ₹257.67 लाख
  5. घंटाघर से आरटीओ चौक तक सड़क व फुटपाथ सौंदर्यीकरण — लागत ₹165.84 लाख
  6. घंटाघर से यमुना कॉलोनी तक सड़क व ग्रीनरी उन्नयन — लागत ₹193.11 लाख
  7. विवेकानंद चौक से कुठाल गेट तक सड़क व सौंदर्यीकरण — लागत ₹234.79 लाख

लोकार्पण कार्य

  1. वार्ड-60 आईटी पार्क रोड में पार्क विकास — लागत ₹116.75 लाख
  2. नगर निगम की कॉफी टेबल बुक, डायरी और ई-ऑफिस सिस्टम का अनावरण
  3. मैकेनाइज्ड स्मार्ट कार पार्किंग — लागत ₹3.29 करोड़
  4. राजपुर रोड पार्किंग — लागत ₹1.00 करोड़
  5. धोरण में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण — लागत ₹6.29 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *