Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 नशीले इंजेक्शन संग तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 नशीले इंजेक्शन संग तस्कर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मौ. रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नंबर 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 150 अविल इंजेक्शन तथा 150 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी बरामद किए गए। कुल 300 नशीले इंजेक्शन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 82/25 में नामजद रह चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इस आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 की बढ़ोत्तरी करते हुए सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गणेश गिरी, कुवेर राणा, संतोष बिष्ट (एसओजी) तथा भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी) शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *