Headlines

Haldwani: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

Haldwani: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी का महाराष्ट्र तक पीछा किया और उसे पंतनगर से दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को गौजाजाली बिचली, हल्द्वानी निवासी कमल जोशी ने थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी ट्रक चालक रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान के रूप में हुई। पुलिस ने विवेचना में विभिन्न धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए 23 जून 2026 को आरोपी को पंतनगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *