Headlines

Nainital: डीएम रयाल के निर्देश में निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट शुरू, 19 मानकों पर होगी सख्त जांच

Nainital: डीएम रयाल के निर्देश में निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट शुरू, 19 मानकों पर होगी सख्त जांच
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद के सभी निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इस दौरान फायर एनओसी, सीसीटीवी, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा, छात्राओं की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था समेत 19 महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक छात्र संख्या वाले संस्थानों का निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण में अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, मॉक ड्रिल, फर्स्ट एड सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, भवन की क्षमता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा होगी।

निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सभी गठित समितियों को 15 दिनों के भीतर विस्तृत संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *