Headlines

Haldwani: मीरा मार्ग स्थित माशा शूज में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Haldwani: मीरा मार्ग स्थित माशा शूज में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

दुकान के स्वामी सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी बताए गए हैं। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि फायर सर्विस की मुस्तैदी के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *