Headlines

Dehradun: चारधाम और हेमकुंट यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश

Dehradun: चारधाम और हेमकुंट यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि में हार्दिक स्वागत है तथा उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान दिए बिना यात्रा का आनंद लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आए मामलों में प्रशासन और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी तथ्यों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि हेमकुंट साहिब यात्रा में इस वर्ष शुरुआती दिनों में ही पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमकुंट साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब जैसे पवित्र स्थलों पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सभी का सम्मान करना उत्तराखण्ड की संस्कृति का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी व्यक्ति की गरिमा या धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी और संवाद, सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *