Headlines

Dehradun: देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं से सीएम धामी की अपील, अफवाहों से रहें दूर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Dehradun: देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं से सीएम धामी की अपील, अफवाहों से रहें दूर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि में हार्दिक स्वागत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से यात्रा का आनंद लेने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हुई घटनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी साक्ष्यों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही भ्रामक सूचनाएं और अफवाहें फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *