Dehradun: केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में आयोजित प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से उत्तराखंड सहित पूरे देश का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।


Chief Editor, Aaj Khabar
