Haldwani: हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नैनीताल जिले की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन की जानकारी दी। मेयर बिष्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अनुरोध किया कि वर्चुअल और पेपरलेस रजिस्ट्री को लागू न किया जाए, क्योंकि यह एक विधिक प्रक्रिया है, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को केवल विधि के जानकारों द्वारा ही सत्यापित किया जाना चाहिए। मेयर ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप विक्रेताओं के हितों की रक्षा करेंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
