Nainital: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 08 मार्च 2025 को उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते कुल 06 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई, ₹60,000 का जुर्माना लगाया गया और एक स्पा सेंटर को बंद करवा दिया गया।
हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित The Your Spa, The Golden Spa, Forever Spa और The Relax Unisex Spa में विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण दर्ज नहीं था, ग्राहक की आईडी और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के चलते प्रत्येक स्पा सेंटर पर धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए।
काठगोदाम क्षेत्र में स्थित Divine Unisex Spa Centre में वर्करों का सत्यापन और मसाज सर्टिफिकेट नहीं मिले, विजिटर रजिस्टर अधूरा था, सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और सेंटर के पास आवश्यक लाइसेंस भी नहीं था। इन गंभीर अनियमितताओं के कारण सेंटर मालिक पर ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया और स्पा सेंटर को सील करवा दिया गया।
इसके अलावा, Green Tea Luxury Spa Centre में भी विजिटर रजिस्टर अधूरा पाया गया और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया था, जिसके चलते इस स्पा सेंटर पर भी ₹10,000 का चालान किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन को उजागर करते हुए संबंधित प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला के साथ हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र भोज और महिला कांस्टेबल लता शामिल रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
