Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के घर 15 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Haldwani: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के घर 15 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
शेयर करे-

Haldwani: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के गहने और नकदी उड़ा लिए।

जानकारी के मुताबिक, कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान, जो हल्द्वानी में एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, दो दिन पहले अपने परिवार के साथ बहन के घर बरेली गए थे। शनिवार को जब वे लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था, जबकि लॉकर से तीन लाख रुपये नकद और अलमारी से सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये के गहने गायब थे।

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और डीवीआर को भी नष्ट कर दिया। परिवार को शक है कि चोरों को पहले से घर खाली होने की जानकारी थी।

इस मामले में काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *