Headlines

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में यशवर्धन चिलवाल बने कोषाध्यक्ष, कड़ी टक्कर में दर्ज की जीत

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में यशवर्धन चिलवाल बने कोषाध्यक्ष, कड़ी टक्कर में दर्ज की जीत
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं के प्रमुख शिक्षण संस्थान एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।चुनाव में इस बार छात्र राजनीति में रोचक मुकाबला देखने को मिला। कोषाध्यक्ष पद पर यशवर्धन चिलवाल ने 1449 मत प्राप्त कर निर्णायक जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रिया दानू को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता पाई।

घोषित परिणामों के अनुसार प्रिया दानू को 1279 और प्रियंका दानू को 425 मत मिले, जबकि 109 मत नोटा और 337 मत निरस्त घोषित किए गए। कुल 3599 मत डाले गए।

यशवर्धन चिलवाल की जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कॉलेज प्रांगण में परिणाम आते ही छात्रों ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया।

यशवर्धन ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने परिजनों और भाईयों को दिया। यशवर्धन ने कहा कि उनके दिन-रात की मेहनत और समर्थन ने उन्हें यह सफलता दिलाई।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *