Headlines

Nainital: सीएम धामी ने UKSSSC पेपरलीक प्रदर्शनकारियों पर कड़ा रुख अपनाया, कहा नकल माफिया भोले-भाले युवाओं को गुमराह नहीं कर पाएंगे

Nainital: सीएम धामी ने UKSSSC पेपरलीक प्रदर्शनकारियों पर कड़ा रुख अपनाया, कहा नकल माफिया भोले-भाले युवाओं को गुमराह नहीं कर पाएंगे
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल हुए और UKSSSC पेपरलीक प्रोटेस्ट को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नकल माफिया भोले-भाले नौजवानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी दाल उत्तराखंड में नहीं गलेगी।

सीएम ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में देश का सबसे मजबूत नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को उनकी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि UKSSSC पेपरलीक मामले में विशेष व्यक्ति से जुड़े मामलों की जांच SIT द्वारा की जा रही है और छात्रों के हित के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर शुरू होने के आधे घंटे में ही तीन पेज बाहर लीक हो गए थे। इस मामले में SIT का गठन किया गया और मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *