Haldwani: हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के भीतर बगावत के तेवर तेज हो गए हैं। सोमवार को नामांकन के दिन भाजपा नेता विपिन पांडे की पत्नी और बच्ची नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना पांडे ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
भाजपा ने इस पद के लिए मंजू गौड़ को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन इसके बावजूद विपिन पांडे लगातार सोशल मीडिया पर असंतोष जाहिर करते रहे। पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भी उन्होंने यह ऐलान किया था कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को उन्होंने अपने ऐलान पर अमल करते हुए मीना पांडे का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, जिसे पार्टी के खिलाफ बगावती कदम के रूप में देखा जा रहा है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

