Headlines

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल में UPNL कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल, 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल में UPNL कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल, 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के करीब 600 कर्मचारी बीते पांच महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर उतर आए हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर तीन घंटे का धरना देकर जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अगस्त 2025 तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 सालों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन लगातार वेतन न मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। स्कूल फीस बकाया, किराया रुका और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि सरकार अब उन्हें बाहर करने की योजना बना रही है।

कर्मचारियों ने 20 अगस्त तक रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक हड़ताल करने की घोषणा की है। इसके बाद भी वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन तेज होगा। इस पर अस्पताल प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि वेतन जारी कराने के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है और जल्द समाधान की उम्मीद है। उन्होंने स्वीकार किया कि हड़ताल से मरीजों को परेशानी हो रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *