Headlines

Bhimtal: ओखलकांडा में निर्दलीय दांव से मची सियासी हलचल, भाजपा विधायक की पत्नी ने भरा पर्चा

Bhimtal: ओखलकांडा में निर्दलीय दांव से मची सियासी हलचल, भाजपा विधायक की पत्नी ने भरा पर्चा
शेयर करे-

Bhimtal:  नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सोमवार को नया मोड़ तब आया जब भीमताल के भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया।

यह कदम तब उठाया गया जब भाजपा ने इस सीट से केडी रुवाली की पत्नी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। उल्लेखनीय है कि कमलेश कैड़ा ने हाल ही में ओखलकांडा क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीता था, जिससे उम्मीद थी कि उन्हें ही ब्लॉक प्रमुख का टिकट मिलेगा।

लेकिन टिकट वितरण में भाजपा ने अप्रत्याशित फैसला लेते हुए रुवाली की पत्नी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद राजनीतिक हलकों में कमलेश का टिकट कटना सबसे बड़ी चर्चा बन गया। टिकट की घोषणा वाले दिन विधायक राम सिंह कैड़ा ने मीडिया से बातचीत तक नहीं की और न ही किसी कॉल का जवाब दिया। अंततः, नामांकन के आखिरी दिन कमलेश कैड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर चुनावी समीकरण बदल दिए।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *