Haldwani: मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
संयुक्त टीम ने 14 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 19.938 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 99 हजार 690 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमर सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी खजुगोटिया, गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश तथा रोहित कश्यप पुत्र महेश कश्यप निवासी खजुगोटिया थाना गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 65/26 के तहत धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह तथा कुन्दन कठायत शामिल रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
