Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें

Haldwani: हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें
शेयर करे-

Haldwani: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद नैनीताल को 1000 कंट्रोल यूनिट (Control Unit) और 700 वीवीपैट (VVPAT) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें प्राप्त हुई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड और जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशन में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से यह ईवीएम मशीनें नैनीताल के लिए आवंटित की गई हैं।

निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी मशीनों को जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से ट्रैकिंग सिस्टम के साथ हल्द्वानी पहुंचाया गया। जिले में पहुंचने के बाद मशीनों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस में पंजीकरण किया गया।

इसके बाद सभी कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों को हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षित रखा गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार मशीनों की स्कैनिंग और सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

प्रशासन के अनुसार सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया है। वेयरहाउस की चाबियां उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से कोषागार में सुरक्षित जमा कराई गई हैं। साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न की गई।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *