Headlines

Haldwani: 10वीं में ओंकार जोशी का कमाल, 95.6% अंक लाकर बढ़ाया स्कूल और परिवार का गौरव

Haldwani: 10वीं में ओंकार जोशी का कमाल, 95.6% अंक लाकर बढ़ाया स्कूल और परिवार का गौरव
शेयर करे-

Haldwani: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के छात्र ओंकार जोशी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ओंकार जोशी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर घर में जश्न का माहौल है। उनकी माता निशा जोशी, जो एक गृहिणी हैं, और पिता गिरजा शंकर जोशी, जो नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी ओंकार की इस सफलता को प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही शहर के गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ओंकार की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

ओंकार जोशी की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और समर्पण के साथ किए गए प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *