Headlines

Haldwani: दूरस्थ क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं 36 पोलिंग पार्टियां, प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई को

Haldwani: दूरस्थ क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं 36 पोलिंग पार्टियां, प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई को
शेयर करे-

Haldwani:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 22 जुलाई को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने हेतु कुल 36 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। इनमें ओखलकांडा विकास खंड की 33 तथा बेतालघाट ब्लॉक की 3 पार्टियां शामिल रहीं।

प्रथम चरण में 24 जुलाई को बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ और धारी विकास खंडों में मतदान संपन्न होगा। शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड भीमताल एवं कोटाबाग के 1060 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने चुनाव कार्मिकों से पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील होते हैं, इसलिए सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों में दक्षता रखनी चाहिए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को चुनाव डायरी का पूर्ण अध्ययन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में मतपत्र मोड़ने की विधि, मतदान उपरांत मतपेटियों को सील करने की प्रक्रिया, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को प्राथमिकता देने तथा मतदान की गोपनीयता बनाए रखने संबंधी निर्देश भी दिए गए। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया और उपस्थित कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच. बी. चंद, नोडल मतपेटी राजेन्द्र पांडे समेत विकास खंड हल्द्वानी के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *