Headlines

Haldwani: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती हल्द्वानी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Haldwani: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती हल्द्वानी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
शेयर करे-

Haldwani: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती मंगलवार को तिकोनियां स्थित पंत पार्क में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित गणमान्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में पंडित पंत को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन का अनुयायी बताते हुए कहा कि वे आज भी प्रशासकों के आदर्श बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंत जी ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के सह संयोजक डी.के. पंत ने पंडित पंत के जीवन और उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

जयंती समारोह में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, राजेश कुमार, दीप पंत, विशाल नेगी, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डॉ. छवि कांडपाल, एन.बी. गुणवंत, कुंदन सिंह बिष्ट, सुरेश पंत समेत स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *