Headlines

Dehradun: प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करेंगे उत्तराखण्ड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, तैयारियों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Dehradun: प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करेंगे उत्तराखण्ड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, तैयारियों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण
शेयर करे-

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक भी लेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता और पूर्णता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और आपदा के इस कठिन समय में प्रदेश को निरंतर उनका सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *