Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में पुलिस का बृहद सत्यापन अभियान, बागजाला क्षेत्र में कई दस्तावेज संदिग्ध पाए गए

Haldwani: हल्द्वानी में पुलिस का बृहद सत्यापन अभियान, बागजाला क्षेत्र में कई दस्तावेज संदिग्ध पाए गए
शेयर करे-

Haldwani: शहर में चलाए जा रहे बृहद सत्यापन अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने गौलापार क्षेत्र के बागजाला में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान कई निवासियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाणों में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने बताया कि नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस बल ने बागजाला क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर दस्तावेजों की जांच की।

जांच में यह बात सामने आई कि कई व्यक्ति बागजाला में रह रहे हैं, जबकि उनके आधार कार्ड में कुंवरपुर जैसे अन्य स्थानों का पता दर्ज है। सीओ लोहनी ने बताया कि ऐसे मामलों की गहन जांच कराई जाएगी और यदि कोई फर्जीवाड़ा पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सीओ लोहनी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों को अद्यतन रखें और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करें।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *