Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी में आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में तय की गई।
कार्यक्रम को विशेष और जनकल्याणकारी स्वरूप देने के लिए इस दिन प्रेस क्लब प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाएंगी, जिससे पत्रकारों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, समाज में सराहनीय योगदान देने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आयोजन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ता है और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी क्लब के सभी सदस्यों को सौंप दी गई है। बैठक का संचालन महामंत्री रवि दुर्गापाल ने किया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, सुनील तलवाड़, मनोज तलवाड़, अनुपम गुप्ता, सुशील शर्मा, एम. हसनैन, प्रवीण चोपड़ा, कमल जोशी, गिरीश गोस्वामी, अनुराग वर्मा, दीपक भंडारी, सलीम खान, संतोष भट्ट, जया जोशी, तारा टकवाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
