Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक बैठक अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 15 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रेस क्लब प्रांगण में ध्वजारोहण किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसकी सदस्यता रद्द मानी जाएगी। अनुपस्थिति की स्थिति में सदस्य को अध्यक्ष या महामंत्री को पूर्व सूचना देनी होगी। बैठक में नई सदस्यता देने पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, साहवेज खान, कमल जोशी, अनुपम गुप्ता, सलीम खान, एम. हसनैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

