Uttarkashi: धराली और हर्षिल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार सुबह हेली सेवा पुनः प्रारंभ होते ही खाद्यान्न सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर भेजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन और प्रशासन प्रभावित इलाकों में दैनिक आवश्यकताओं से लेकर खाद्यान्न सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।
प्रभावित गांवों में लगातार घर-घर जाकर टीमों द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है। राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, धराली-हर्षिल में युद्धस्तर पर सर्च अभियान और सामान्य स्थिति बहाल करने का कार्य जारी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


