Headlines

Dehradun: यशपाल आर्य ने पंचायत चुनाव मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग उठाई

Dehradun: यशपाल आर्य ने पंचायत चुनाव मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग उठाई Yashpal arya
शेयर करे-

Dehradun: राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण की मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 2025 को होने वाले मतदान और मतगणना में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे जीत-हार का अंतर बहुत कम रह जाता है। कई बार प्रत्याशियों को बराबर मत भी मिलते हैं, ऐसे में मतगणना की सटीकता और निष्पक्षता पर जनता का भरोसा बनाए रखना आवश्यक है।

आर्य ने सुझाव दिया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे और परिणामों की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त से अनुरोध किया कि जनहित में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *