Haldwani: रेलवे भूमि के सर्वे और सीमांकन के तहत मंगलवार को रेलवे, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए। इनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद और मजार शामिल हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को विधिक प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि अतिक्रमित भूमि की खरीद-फरोख्त स्टाम्प पेपर पर की गई है। टीम ने कई अस्थायी शेड और ढांचे भी पाए। मौके पर मुनादी कर लोगों को स्वेच्छा से भूमि खाली करने की सलाह दी गई, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम गिरजेश कुमार, तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, राजस्व एवं वन विभाग की टीमें, पुलिस बल, रेलवे पुलिस और अन्य विभाग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना और रेलवे संपत्ति से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। प्रक्रिया पूरी होने तक संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


