Headlines

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले में 13 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

Nainital: भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले में 13 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
शेयर करे-

Nainital: लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा 13 अगस्त 2025 को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनज़र नैनीताल जिले में सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव जैसी संभावित आपदा जोखिमों को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। उन्होंने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपदा की घटना होने पर तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री 1077 पर सूचित करें।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Cynthia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *